– बैंक ऑफ़ इंडिया के इंश्योरेंस कंपनी स्टार यूनियन डाईची ने 50 हजार के जमा पर नौमिनी को दिया 5 लाख बीमा की राशि
जमशेदपुर.
बैंक ऑफ़ इंडिया के इंश्योरेंस कंपनी स्टार यूनियन डाईची के द्वारा बामनगोरा के बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के प्रबंधक प्रणय महतो द्वारा 5,00,000 (5लाख) क्लेम की राशि सहदेव प्रसाद गुप्ता की नॉमिनी तारा देवी को प्रदान किया गया।
इसमें सहदेव प्रसाद गुप्ता ने मात्र 50,000 की राशि अपने इंश्योरेंस में जमा की थी, और उनकी मृत्यु के पश्चात क्लेम के मात्र 20 दिन के अंदर उनकी नॉमिनी को 5,00,000 ( 5लाख) की राशि प्रदान की गई।
बैंक ऑफ़ इंडिया बामनगोरा ब्रांच की तरफ से जितेंद्र कुमार और स्टार यूनियन डाईची के टेरिटरी मैनेजर रंभा कुमारी और सेल्स ऑफिसर ज्योति कुमारी के साथ-साथ ब्रांच के कई ग्राहक भी मौजूद थे।