जमशेदपुर.
पर्यावरण दिवस के मौके पर एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के मेडिसिनल गार्डेन में 11 मेडिसिनल पौधे लगाये गये. 10 अन्य पौधे भी कैंपस में लगाये गये. महविद्यालय के शिक्षक, शिक्षेतार कर्मचारी व विद्यार्थियों ने एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर में विभिन्न तरह के 21 पौधे लगाये गए. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बेरेलिया, डॉ अशोक कुमार झा, नितिन कुमार उपस्थित थे. परिसर में बरौनियां, बासक, कड़ी, अशोक, एलोविरा, तुलसी, सदाबहार, नीम, करंज, महोगनी अन्य पौधे लगाये गये. इस अवसर पर प्रो बिनोद कुमार, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ संचिता भुई सेन, मोहन साहू, सौरभ वर्मा, मिहिर डे, पुनीता मिश्रा, सलोनी रंजनी, प्रमिला, डॉ शबनम प्रवीण, डॉ रानी, संजीव मुर्मू, आनंद बेसरा, मानस सरदार, इंदर हेंब्रम, अभिजीत, अमरजीत, विनय कुमार अन्य उपस्थित थे. डॉ अशोक कुमार झा ने सभी को पर्यावरण दिवस पर बधाई दी व पर्यावरण को स्वस्थ रखने की प्रेरणा दी.
सम्मानित हुए साइकलिंग कोच नरेंद्र हासंदा
एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के साइकलिंग कोच नरेंद्र हांसदा को सम्मानित किया गया. प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा व जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम निर्मला बरेलिया ने नरेंद्र हंसदा, संथाली विभाग, सेमेटर तीन के विद्यार्थी जिनका चयन मुख्य कोच साइकलिंग स्पेशल ओलंपिक, वर्ल्ड गेम 2023 बर्लिन के लिए हुआ है उन्हें सम्मानित किया. प्राचार्य ने कहा यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा इसके पूर्व महाविद्यालय के अर्जुन टुडू ने मैराथन जीतकर तीन लाख की राशि प्राप्त की है. महाविद्यालय खेल के क्षेत्र में उतरोतर विकास कर रहा है. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रो बिनोद कुमार, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ संचिता भुई सेन, संजीव मुर्मू, सुकरा हो अन्य उपस्थित रहे.