– लिट्टी चोखा के स्वाद के बीच रंगारंग फगुआ गीत ने जमाया होली मिलन का रंग
जमशेदपुर.
रहरगोड़ा पोस्ट ऑफिस के समीप चित्रांश गौतम लाल के हॉल में श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर रंगारंग फगुआ गीत पेश किया गया।
मेरे गीत वहीं तुम जाना, जा उनको गले लगाना, जहां मां की ममता बिछड़ी हो……
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष चित्रांश सुशील कुमार, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष चित्रांश मनोरंजन सिन्हा के साथ साथ पूजा समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ता चित्रांश अशोक दास, एवं कर्मठ कार्यकर्ता चित्रांश गौतम लाल, चित्रांश उमेश श्रीवास्तव (वकील), चित्रांश राकेश श्रीवास्तव, चित्रांश देव शरण, चित्रांश रवि प्रकाश मेहता, चित्रांश प्रभात किरण लाल, चित्रांश रोशन कुमार जी, चित्रांश हर्ष मेहता, चित्रांश शिवम श्रीवास्तव, चित्रांश लक्की शरण उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी सदस्यो द्वारा लिट्टी चोखा का आनंद लेते हुए किया गया।