– एलबीएसएम महाविद्यालय, जमशेदपुर के दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष हैं डॉ दीपंजय श्रीवास्तव
जमशेदपुर.
अखिल भारतीय दर्शन परिषद् द्वारा आयोजित रांची विश्वविद्यालय में “त्रिदिवसीय कांफ्रेंस” का आयोजन दिनांक 22 मार्च से 24 मार्च 2025 होने जा रहा है। इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ दीपंजय श्रीवास्तव, को ” योग तथा मानव चेतना” का कार्डिनेटर ( समन्वयक) बनाया गया।
अखिल भारतीय दर्शन परिषद् में देश के कोने – कोने से दर्शनशास्त्र विभाग के विद्वान शिक्षकगण हिस्सा लेते हैं और अपने – अपने विचारों को व्यक्त करते है। डॉ दीपंजय श्रीवास्तव भी योग दर्शन पर अपने विचारों को इस कांफ्रेंस में व्यक्त करेंगे और कुछ नई जानकारियां भी प्राप्त करेंगे।
डॉ दीपंजय ने बताया कि उनका कार्डिनेटर के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय से चयन करना उनके लिए गर्व की बात है इससे सिर्फ एलबीएसएम महाविद्यालय का ही नहीं बल्कि कोल्हान विश्वविद्यालय का नाम भी रोशन हुआ है। अभी तक कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के किसी भी शिक्षक का नाम अखिल भारतीय दर्शन परिषद्, के कांफ्रेंस में अधिकारी के रूप में नहीं हुआ।
इसके पहले डॉ दीपंजय श्रीवास्तव को “महिला दार्शनिक, परिषद्” से “बेस्ट बुक एप्रिसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही साथ बिहार सरकार द्वारा ” दर्शन शास्त्र विषय में” “गुरु शिक्षा सम्मान” से भी सम्मानित किया गया।