जमशेदपुर.
लोयोला स्कूल टेल्को का यह आयोजन भारतीय संविधान और उसके मूल्यों को समर्पित रहा, जो विद्यार्थियों और शिक्षकों के उत्साह और समर्पण से सराबोर था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजीव तलवार द्वारा ध्वजारोहण और परेड की सलामी के साथ हुआ। श्री तलवार, जो पूर्व लोयोलियन और लोयोला एलुमनाई एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य।जेसुइट पूर्व छात्र संघ का सक्रिय राष्ट्रीय निकाय में कार्यरत रहे पूर्वती छात्र ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन की शोभा बढ़ाई। उनके साथ प्राचार्या श्रीमती चरणजीत ओसान, प्रशासक फादर जेरी ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया। राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरे प्रांगण में देशभक्ति का रंग छा गया।
इसके बाद, लोयोला स्कूल के विद्यार्थियों ने एक मनमोहक संगीत प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। हिरण्य निधि ने अपने भावपूर्ण अंग्रेजी भाषण में भारत की अखंडता और एकता पर जोर दिया। इसके पश्चात, अंग्रेजी वाकृत्ता समूह और नाट्यमंडली ने संविधान निर्माण के ऐतिहासिक क्षणों को एक लघु नाटक के माध्यम से जीवंत कर दिया। यह प्रस्तुति दर्शकों के लिए अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायक रही।
मुख्य अतिथि राजीव तलवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा: “आप ही हमारे देश के भविष्य हैं। आपके कर्तव्य और समर्पण भारत को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे। डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक या किसी भी क्षेत्र में आप अपनी भूमिका निभाएं, आपका योगदान देश की उन्नति के लिए अनिवार्य है।”
इस अवसर पर, प्राचार्या चरणजीत ओसान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा “गणतंत्र दिवस का यह दिन हमें न केवल हमारे अधिकारों की याद दिलाता है, बल्कि हमारे कर्तव्यों की ओर भी प्रेरित करता है। हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की दिशा में कार्य करना चाहिए। अपने बहादुर सैनिकों और उनकी बलिदानी भावना को कभी नहीं भूलना चाहिए।”
इस प्रेरणादायक आयोजन ने सभी उपस्थित लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना और संविधान के प्रति सम्मान को और गहराई से जागृत किया।