- नई कार्यकारिणी का चुनाव ग्रीष्म अवकाश से पूर्व मई 2025 में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया
टीचर एसोसिएशन ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी (टाकू) की वार्षिक आम सभा की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में संपन्न हुई। आम सभा से पूर्व सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
उसके उपरांत आम सभा की बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। सर्वप्रथम टाकू के महासचिव प्रोफेसर इंदल पासवान ने स्वागत वक्तव्य पेश किया और पिछले वर्षों में संघ के द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। सचिव डॉक्टर अशोक कुमार रवानी ने टाकू आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे आमसभा ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सुभाष चंद्र दास ने किया।
आम सभा में कुछ प्रमुख विषय चर्चा के लिए निर्धारित किए गए थे जैसे नवनियुक्त शिक्षकों के लंबित वार्षिक वेतन वृद्धि की समस्या, प्रमोशन से संबंधित समस्याएं, छुट्टियों में कटौती, विश्वविद्यालय द्वारा कार्य दिवस से संबंधित जारी फरमान, शिशु देखभाल अवकाश और राज्य सरकार द्वारा छुट्टियों में कटौती आदि।
बैठक में सभी मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा किए गए और प्रस्ताव पारित किए गए।
शिक्षित, संघर्षशील और संगठित रहेंगे, तो संवैधानिक अधिकार से कोई वंचित नहीं कर सकता है: अविनाश सिंह
सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिया गया कि
1. टाकू की नई कार्यकारिणी का चुनाव ग्रीष्मावकाश से पूर्व (मई 2025) में कराए जाएंगे। इसके लिए पांच सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया, जिसमें डॉ नरेश कुमार विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर, अंग्रेजी विभाग, कोल्हान विश्वविद्यालय, चुनाव समिति में अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। प्रोफेसर विनोद कुमार, (सहायक प्राध्यापक, वाणिज्य विभाग एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर) प्रोफेसर अनामिका कुमार, (सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग, ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वूमेन, जमशेदपुर) डॉ सुशांत कुमार, (सहायक प्राध्यापक, दर्शनशास्त्र विभाग, एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर) और डॉ मयंक प्रकाश, (सहायक प्राध्यापक, मानव शास्त्र विभाग, स्नातकोत्तर, कोल्हन विश्वविद्यालय) सदस्य के रूप में नामित किए गए।
2. सचिव के द्वारा गत वर्ष के आय व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया
3. टाकू के बैंक खाते का अंकेक्षण करने एवं आयकर रिटर्न भरने में होने वाले व्यय का अनुमोदन किया गया।
4. नवनियुक्त शिक्षकों के वार्षिक वेतन वृद्धि एवं 2008 में नियुक्त शिक्षकों के प्रोन्नति में हो रहे विलंब को लेकर सिंडिकेट की बैठक में विषय रखने हेतु टाकू के द्वारा विश्वविद्यालय को पत्र लिखने की सहमति प्रदान की गई।
5. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के परिनियम अनुसार एवं झारखंड सरकार द्वारा जारी संकल्प के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय के महिला शिक्षकों को शिशु देखभाल अवकाश लागू करने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड सरकार को टाकू पत्र लिखेगा।
6. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में जारी संकल्प को कोल्हान विश्वविद्यालय में लागू करने के लिए टाकू विश्वविद्यालय को पत्र लिखेगा।
7. शिक्षकों के वर्तमान भविष्य निधि को सरकार के सामान्य भविष्य निधि के अनुरूप परिवर्तित करने हेतु टाकू कानूनी सलाह लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर एवं राज्य सरकार के स्तर पर इसे लागू करने का प्रयास करेगा।
8. निर्णय लिया गया कि टाकू पत्र लिखकर विश्वविद्यालय स्तर पर एक कल्याण कोष गठित करने का प्रयास करेगा ताकि शिक्षकों को आपात स्थिति में आर्थिक सहायता मुहैया कराया जा सके।
9. शिक्षक मजदूर के श्रेणी में नहीं आते हैं, अतः निर्णय लिया गया कि राजभवन एवं कोल्हान विश्वविद्यालय को पूर्व सूचना देकर समस्त शिक्षक 1 मई (मजदूर दिवस) के अवकाश का विरोध करेंगे एवं उस दिन अपने-अपने कार्यस्थल पर जाकर हाजिरी बनाते हुए कार्य करेंगे।
10. शैक्षणिक संस्थानों में प्रतिबंधित अवकाश (रिस्ट्रिक्टेड होलीडे) लागू करना विद्यार्थियों एवं संस्था के हित में नहीं है। इससे सामुदायिक भावना एवं सामाजिक तथा धार्मिक एकता बाधित होती है। अतः सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि टाकू प्रतिबंधित अवकाश का भी विरोध करेगी एवं इस अवकाश को विलोपित करने के लिए उचित प्रयास करेगी।
11. कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा प्रतिनियुक्ति के संबंध में जारी अधिसूचना (जिसमें अधिकतम 3 वर्ष तक का प्रतिनियुक्ति का प्रावधान किया गया है) लागू करने के लिए संघ विश्वविद्यालय को पत्र लिखेगा ताकि जो शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं उनको न्याय मिल सके।
12. कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ AIFUCTO से सम्बद्ध है। अतः AIFUCTO के दो वर्षों का वार्षिक सदस्यता शुल्क ₹6000 का भुगतान टाकू कोष से करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाले AIFUCTO के बैठक का कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ समर्थन करता है।
13. टाकू सदस्यता शुल्क प्रतिमाह ₹50 के हिसाब से अप्रैल 2021 से मार्च 2025 तक जमा करने का निर्णय लिया गया। यह राशि जल्द से जल्द टाकू कोष में जमा हो जाए इसके लिए सभी कॉलेज इकाई से अपील किया जाएगा। टाकू चुनाव के दृष्टिकोण से सदस्यता शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा ताकि मतदाता सूची तैयार की जा सके। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि टाकू के सभी सम्मानित सदस्यों का सदस्यता शुल्क नियमित रूप से मासिक जमा हो जाने चाहिए ताकि संघ मजबूती से कार्य कर सके।
अंत में डॉ संजय कुमार सिंह के अध्यक्ष वक्तव्य के उपरांत डॉ अनिल चंद्र पाठक (सचिव टाकू) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ वार्षिक आम सभा की समाप्ति की घोषणा की गई। बैठक में टाकू कार्यकारिणी के निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित हुए अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ विजय प्रकाश, महासचिव इंदल पासवान, जोनल सेक्रेटरी डॉ बिनय कुमार सिंह, सचिव डॉ अनिल चंद्र पाठक, डॉ संदीप चंद्रा एवं डॉ अशोक कुमार रवानी, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र भारती AIFUCTO के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी डॉ विजय कुमार मौजूद थे.
विभिन्न महाविद्यालयों के निम्नलिखित शिक्षक उपस्थित रहे-
*J L N College CKP*
Dr. Sanjay Kr Barik
*Cooperative College*
Dr. Antara Kumari
Dr. Krishna Prasad
Dr. Shalini Sharma
Dr. Durga Tamsoy
Dr. Rajesh Kumar
*Cooperative Law College*
Dr. Jitendra Kumar
*Graduate College*
Anamika Kumar
Dr. Sunita Bankira
*Ghatsila College*
Dr. Dilchand Ram
*Workers College*
Dr. Archana Kumari Gupta
Subhash Ch. Das
Kumari Priyanka
Surabhi Sinha
*G C Jain Commerce College*
Dr. Sanjive Kr Singh
*PG Department*
Dr. Naresh Kumar
Dr. Mayank Prakash
*LBSM College*
Binod Kumar
Arvind Pandit
*K S College*
Dr. Manoj Mahato
*Baharagora College*
Dr. Pravin Kr Chanchal
Dr. Dumrendra Rajan
Dr. Harshit Topno
*ABM College*
Dr. Anubha Jaiswal
Dr. Sushant kumar
SB College se
Dr. R R Rakesh