– जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का हुआ समापन
जमशेदपुर.
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का समापन बुधवार को कॉलेज ग्राउंड में हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अतंराष्ट्रीय हैंड बॉल कोच सह स्पोर्टस मैनेजर टाटा स्टील खेल विभाग के प्रमुख डॉ० हसन ईमाम मलिक मुख्य रूप से उपस्थित थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ० हसन इमाम मलिक, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अमर सिंह, खेल प्रभारी डॉ रणविजय कुमार, मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्राचार्य डा अमर सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल एवं पौधा देकर किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि ने डॉ हसन ईमाम मल्लिक ने इस खेल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल गतिविधि एक ऐसा माध्यम है जो हर उम्र के लोगों को खेलना ही चाहिए। इससे बच्चों का सर्वांगण विकास होता है। खेल भी रोजगार प्राप्त करने का अच्छा साधन है। पढ़ाई के साथ खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने अतिथि का स्वागत संबोधन करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया एवं ईमानदारी और पूरी तन्मयता के साथ खेल में शामिल के लिए बधाई दी। इसके साथ ही खेल के माध्यम से महाविद्यालय का नाम रौशन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेल के द्वारा बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता।
कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ रणविजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छात्र और छात्रा दोनों हिस्सा लिए। खेल के तौर पर विभिन्न तरह की प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें कुल 14 खेल का आयोजन किया गया। जिसमें इंटर से लेकर स्नातकोत्तर के छात्र छात्राए शामिल हुए। दौड़ के अलावा शॉर्ट पुट, डिस्कस थ्रॉ, जेवलिंग थ्रॉ, स्टंडिंग बोर्ड जंप, लांग जंप, ट्रीपल जंप मुख्य रूप से शामिल है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अंतरा कुमारी ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ अशोक कुमार रवानी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डा नीता सिन्हा, डा एस एन ठाकुर, ब्रजेश कुमार, डा संजय यादव, डा संजय नाथ, डा प्रभात कुमार सिंह, डा कृष्णा प्रसाद, डा आर एस पी सिंह, डा किरण दुबे, डा दुर्गा तामसोय, डॉ स्वाति सोरेन, डा शालिनी शर्मा, डा अनिल कुमार झा, डा मंगला श्रीवास्तव, बी एड के खेल शिक्षक डा अमित जाना, एफ बेक, के अलावा काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।
विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
1500 मीटर रेस
प्रथम स्थान : दक्षिण सोरेन
द्धितीय स्थान: बीर सिंह बास्के
तृतीय स्थान :नीरज कुमार
———–
100 मीटर दौड़
निखिल कुमार महतो प्रथम
अरूप महाकुड़ द्धितीय,
सौमोदित पाल तृतीय स्थान
—————
100 मीटर बालिका दौड़ :
प्रथम : पम्मी कुमारी,
द्धितीय : बीजू मुर्मू
तृतीय :खुशी कुमारी
————–
200 मीटर रेस
प्रथम : सौमोदिक पाल
द्धितीय स्थान : निखिल कुमार महतो
तृतीय स्थान : कौशिक महतो
———–
200 मीटर बालिका दौड़
प्रथम :पिंकी सोरेन
द्धितीय : सरीना पूर्ति
तृतीय :प्रिया लौहार
—————
800 मीटर बालक दौड़
प्रथम स्थान : राहुल कुमार
द्धितीय : बीर सिंह बास्के
तृतीय स्थान : आजाद बोयापाय
————–
800 मीटर बालिका दौड़
प्रथम स्थान : बीजू मुर्मू
द्धितीय स्थान : अंजना कुमारी
तृतीय स्थान : मोनिका टोप्पों
————–
3000 मीटर बालक दौड़
प्रथम स्थान : सूरज मुर्मू
द्धितीय स्थान : दखिन सोरेन
तृतीय स्थान : बीर सिंह बास्के
—————
शॉर्ट पुट बालक
प्रथम :सुनीत कुमार प्रधान,
द्धितीय स्थान : सागर मुर्मू
तृतीय स्थान : प्रदीप कुमार मुर्मू
शॉर्ट पुट बालिका वर्ग
प्रथम स्थान : अंजना पूर्ति
द्धितीय स्थान : अंशी हांसदा
तृतीय स्थान : टिंवकल दास
——————
जेवलिंग थ्रॉ बालक
प्रथम स्थान :प्रदीप कुमार मुर्मू
द्धितीय स्थान :सेंट लोरेंस
तृतीय स्थान : सुनीत कुमार प्रधान