जमशेदपुर.
एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आसनबनी के द्वारा बी.एड सेमेस्टर 2 के छात्र-छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण सह पिकनिक का आयोजन दशम फॉल, रांची, झारखंड में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में बी.एड सेमेस्टर 2 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें शिक्षा के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम जानकारी प्रदान करना और उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था।
इस कार्यक्रम के लिए एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की ओर से अध्यक्ष विवेक सिंह, मार्केटिंग प्रमुख मुकेश सिंह, बी.एड के संकाय सदस्य पिंकी सिंह, दीपिका भारती, भबतारण भकत, मिली कुमारी, मदुसूदन महातो, दीपक सिंह जैसे अनुभवी सदस्य उपस्थित थे।