जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमे गेस्ट फैकेल्टी डॉ अंजू को पूरे कॉलेज द्वारा सम्मान के साथ विदाई दी गई। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य जितेंद्र कुमार एवं अन्य शिक्षको द्वारा उनके उत्कृष्ट तरीके से पढ़ाने को लेकर सराहना की।
डॉ अंजू जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में 3 वर्षों से लगातार अपनी सेवा दे रही थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान लीगल अवेयरनेस कैंप का आयोजन भी किया था, जिसमें लॉ कॉलेज के विद्यार्थी पहली बार डालसा की तरह कानून की जानकारी विभिन्न स्कूलों में दिए थे।