– एमबीएनएस शिक्षा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला का आयोजन
जमशेदपुर.
एमबीएनएस शिक्षा संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 8 मार्च 2025 को संस्थान के परिसर में आयोजित की गई।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. त्रिपुरा झा, एचओडी, बी एड, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय और पूरबी घोष, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यकर्ता, जमशेदपुर ने अपने विचार साझा किए।
कार्यशाला का संयोजन अनुपा सिंह और डॉ दीपिका भारती ने किया। इस कार्यशाला में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर, संस्थान के निर्देशिका ने कहा, “हमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस कार्यशाला का आयोजन करने पर गर्व है। हमारा उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और लिंग समानता को बढ़ावा देना है।”
सौ-सौ दुःखों को तू सीने मे दबाकर चेहरे पे रखती, तू जगतजननी है
इस कार्यशाला को सफल बनाने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर दीपिका भारती, भबतारण भकत, मिली कुमारी, पिंकी सिंह, मधु सुधन महतो और छात्र-छात्राएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।